नीम के पत्ते
नीम के पत्तों के बारे में जानकारी|
नीम एक औषधीय वृक्ष है जिसे अरेस्ट या परम औषधि भी कहा जाता है भारत में प्राचीन काल से ही अपनी औषधि गुणों के लिए प्रसिद्ध है नीम के पत्ते छाल,फल और बिज सभी किसी न किसी रूप में उपयोग होती है आयुर्वेदिक यूनानी और कई अन्य चिकित्सा पद्धतियों में निम का उल्लेख इसके औषधि गुणों के कारण किया गया है|
नीम के पत्तों की पहचान|
नीम के पत्ते छोटे हरे और किनारो से कटे हुए होते हैं पत्ते कड़वे स्वाद के होते हैं और इनमें औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं नीम के पत्तों का उपयोग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है बल्कि यह त्वचा बाल और अन्य शारीरिक समस्याओं के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है|
-------------------------------------------------------------------
नीम के पत्तों के औषधीय गुण|
एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण
नीम के पत्तों में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण त्वचा संक्रमण घाव और जलन को ठीक करने में मदद करते हैं या बैक्टीरिया और वायरस को बढ़ाने से रोकता है |
डिटॉक्सिफाइन एजेंट
नीम के पत्ते शरीर से विशेष पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करते हैं यह खून को साफ करते हैं और शरीर को अंदर से स्वस्थ रखते हैं |
त्वचा की देखभाल|
नीम के पत्तों का उपयोग त्वचा संबंधित समस्याओं जैसे मुंहासे फोड़े फुंसी दाग धब्बे और त्वचा की खुजली को ठीक करने में किया जाता है नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है|
मधुमेह नियंत्रण|
नीम के पत्ते रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं यह पत्ती इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं |
इम्यून सिस्टम को मजबूत करना |
नीम के पत्तों का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में सहायक बनता है|
-------------------------------------------------------------------
नीम के पत्तों का उपयोग |
नीम की चाय|
नीम के पत्तों से बनी चाय शरीर को अंदर से साफ करती है त्वचा को स्वस्थ रखती है इसे बनाने के लिए नीम के कुछ ताजे पत्ते पानी में उबालकर छान ले और इसे सुबह खाली पेट पिए|
नीम का पेस्ट |
नीम के पत्तों का पेस्ट त्वचा की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित स्थान पर लगाए यह जलन खुजली और संक्रमण को ठीक करता है|
नीम का तेल|
नीम के पत्तों और बीजों से निकाला गया तेल बालों और त्वचा के लिए लाभकारी है यह डैंड्रफ को दूर करता है और यह बालों को मजबूत बनाता है|
नीम के पत्तों का काढ़ा |
नीम के पत्तों का काढ़ा पीने से सर्दी जुकाम बुखार और अन्य समस्याओं संक्रमण मे राहत मिलती है यह शरीर को डिटॉक्स करता है और ऊर्जा प्रदान करता है|
-------------------------------------------------------------------
नीम के पत्तों के फायदे|
मुंह और दांतों की सफाई |
नीम के पत्तों का उपयोग दांतों की सफाई और मसूड़े की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है यह कैविटी और बैक्टीरिया से बचाता है|
पाचन में सुधार|
नीम के पत्ते पेट की समस्याओं जैसे अपच गैस और कब्ज को दूर करते हैं यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं|
कैंसर से बचाव |
नीम के पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेड तत्व शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं |
मलेरिया और डेंगू में उपयोगी |
नीम के पत्ते मलेरिया और डेंगू जैसे मच्छरों से फैलने वाले रोगों को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं नीम के पत्तों का धुआं मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है|
-------------------------------------------------------------------
नीम के पत्तों से जुड़े कुछ घरेलू नुस्खे|
मुहासे के लिए|
नीम के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं यह मुंहासे को दूर करता है और त्वचा को साफ करता है|
बालों के लिए|
नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उसे पानी से बाल धोने से डैंड्रफ और खुजली से राहत मिलती है |
फोड़े फुंसी के लिए |
नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाने से संक्रमण और सूजन में राहत मिलती है|
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए|
नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है|
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
निष्कर्ष|
नीम के पत्ते प्राकृतिक की एक अनमोल देन है इनका उपयोग न केवल बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है बल्कि यह शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में भी सहायक होते हैं प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों से लेकर आधुनिक विज्ञान तक नीम के पत्तों की उपयोगिता को स्वीकार किया गया है नीम के पत्तों का सही और नियमित उपयोग आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकता है|




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें